बाराचवर(यशवन्त सिंह): उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर का शनिवार की शाम को कासिमाबाद मे बैंक ऑफ इंडिया के सामने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा उनका माल्यार्पण कर स्वागत राम प्रताप सिंह पिंटू के छोटे भाई शिव प्रताप सिंह छोटू भा ज पा जिलाउपाध्यक्ष प०श्यामराज तिवारी कासिमाबाद मण्डल अध्यक्ष सतोष गुप्ता अरविंद सिंह राजेश सिंह संतोष कुशवाहा पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल राय मयंक राय नंदा राजभर मंडल अध्यक्ष मरदह शशिप्रकाश सिंह मण्डल अध्यक्ष बाराचवर देवेन्द्र सिंह मुन्ना तबाही राजभर वेदप्रकाश सिंह वेदू आदि लोगों ने किया।
श्री राजभर ने कार्यक्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि असमय हुई बारिश और ओलावृष्टि के प्रति पूरी तरह से सरकार सचेत है। मै बलिया जनपद का प्रभारी हूं।मुख्यमंत्री जी का निर्देश है की अपने अपने प्रभार के जिले मे जाईए और बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान हुए फसलो का आकलन कराईए ताकि किसानो को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाय।इसी क्रम में बलिया लोकसभा क्षेत्र में किसानों की हुई क्षति के आकलन के लिए गये हुए थे।
इसके अंतर्गत वह विभागीय कर्मचारियों के साथ बैठक कर किसानों को हुई क्षतिपूर्ति का त्वरित जायजा लिये।और अधिकारियों शक्त निर्देश दिये।उनका कहना था कि हमारी सरकार किसानों के हितों को लेकर पूरी तरह से जागरूक है।
राजभर ने समाज की वोटरों को भी साधा-उन्होंने सभा में जुटे हुए राजभर समाज के कार्यकर्ताओं से अपील किया कि वे अपने अपने क्षेत्र में जाएं और राजभर बस्तियों में विकास की संभावनाओं को तलासे। उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा है कि इस वर्ग के सभी परिवारों तक प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं का लाभ मिल सके।
कार्यकर्ताओं ने जहुराबाद विधान सभा मेअपनी उपेक्षा को लेकर मंत्री जी के सामने कई सवाल उठाए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री के सामने कहा कि उनके कार्यकर्ताओं को कार्यालयों में उचित सम्मान नहीं मिल पा रहा है। कार्यक्ताओ से मंत्री जी से आग्रह किया कि राजनीतिक रूप से भाजपा के लिए क्षेत्र पूरी तरह से शुन्य साबित हो रहा है।
इसके ऊपर विचार कर पार्टी के लिए जमीन तैयार करने के लिए एक माहौल बनाया जाये।मंत्री जी ने सभी कार्यकर्ताओं की बात को ध्यान से सुना।और धैर्य बनाने को कहा।उन्होने आगे कहा की जहूराबाद विधान सभा के विकास के लिए कार्यत्ताओ से कमेटी बनाकर प्रस्ताव भी मांगा और कहा की उस प्रस्ताव को लेकर हम लोग सीधे मुख्यमंत्री जी से मिलेगे।और विकास की गंगा तभी जहुराबाद विधान सभा मे बहेगी।
उन्होने पूर्व मंत्री एंव जहूराबाद विधायक पर अपनी जमकर भड़ास निकाला और कहा की ऐसे तत्वो से सावधान रहने की जरूरत है।ऐसे तत्व समाज मे कोढ़ की तरह है।ऐसे लोग समाज के वोट को लेकर केवल सौदे बाजी करते है।
उन्होने आगे कहा कि जहूराबाद विधान सभा मे एक विशाल जनसभा होगी जिसके लिए बहुत जल्द ही तारिख की घोषणा कर दी जायेगी।भा ज पा के कार्यक्ताओ तथा समाज के लोगो को हतोतसाहित होने की जरूरत नही है आप लोग मुझे जब याद करेगे आपके बीच मे होगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता भा ज पा जिलाउपाध्यक्ष प०श्यामराज तिवारी ने किया।तथा संचालन धर्मेन्द्र राय ने किया।