गाजीपुर : जनपद के जमानिया में पूर्व प्रत्याशी विधानसभा जमानिया वरिष्ठ भाजपा नेता क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य पं बालकृष्ण त्रिवेदी का जन्म दिवस बुधवार को नगर में अध्यक्ष रामलीला समिति जयप्रकाश गुप्त के आवास पर जमानिया नगर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आपस में एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हुए गले मिलकर मुंह मीठा किया। उक्त मौके पर बड़े भाई जय प्रकाश गुप्ता मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता संगठन विस्तारक काशी क्षेत्र अंजनी पांडेय , संजय जयसवाल मंडल उपाध्यक्ष सत्यजीत चौरसिया व आशीष वर्मा मंडल मंत्री संजीत यादव व झगडू बिंद नितेश निगम अजय कुमार गुप्ता राजू रतन सिंह यादव विशाल वर्मा आदि कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।