नई दिल्ली। हाल ही लागू हुए फास्टैग नियम में मोदी सरकार ने बड़ी राहत दी हैं। जिन चालकों ने अपनी गाड़ी पर फास्टैग नहीं लगवाया है वो 15 जनवरी तक टोल प्लाजा पर कैश में टोल का भुगतान कर सकते हैं। ज्ञात हो 15 दिसंबर से 2019 से टोल प्लाजा से गुजरने वाले चालकों के लिए FASTag लगाना अनिवार्य कर दिया गया हैं। ऐसे में मोदी सरकार का यह कदम आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता हैं क्योंकि सरकार ने ऐसे लोगों को 1 महीने की राहत दी है।
अब नेशनल हाईवे पर बने टोल प्लाजा के एक चौथाई FASTag लेन को एक महीने के लिए हाइब्रिड लेन बनाने की घोषणा की है। हाईब्रिड से गुजरने वाली गाड़ियां अगले 15 जनवरी तक कैश में टोल का भुगतान कर सकती है। इन हाइब्रिड लेन में 15 जनवरी तक FASTag के साथ कैश से भी पेमेंट किया जा सकेगा। लोगों को किसी प्रकार की समस्या ना हो इसके लिए यह कदम उठाया गया हैं। अब आपके पास पर्याप्त समय हैं जिससे आप गाड़ियों पर फास्टैग लगवा सके।
क्या फायदे हैं फास्टैग के?
बता दें टोल प्लाजाओं पर टोल कलेक्शन सिस्टम से होने वाली परेशानियों का हल निकालने के लिए “राष्ट्रीय हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया” द्वारा भारत में “इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन”सिस्टम शुरू किया गया है। इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम या फास्टैग स्कीम भारत में सबसे पहले साल 2014 में शुरू की गई थी।
जिसे धीरे धीरे पूरे देश के टोल प्लाजा के ऊपर लागू किया जा रहा है। फास्टैग सिस्टम की मदद से आपको टोल प्लाजा में टोल टैक्स देने के दौरान होने वाली परेशानियों से निजात मिल सकेगी। फास्टैग की मदद से आप टोल प्लाजा में बिना रुके अपना टोल प्लाजा टैक्स दे सकेंगे आपको बस अपने बाहन पर फास्टैग लगाना होगा।