उन्नाव रेप केस की पीड़िता ने दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में शुक्रवार रात 11:40 पर कार्डियक अरेस्ट के बाद दम तोड़ दिया। जमानत पर छूटे पीड़ितों ने वृहस्पतिवार को उसे आग लगा दिया था। एक किमी भागते हुए उसने लोगों के माध्यम से पुलिस को आपबीती बताई थी।
गौरतलाब है कि 5 मार्च 2018 को परिवार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज हुई थी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो आरोपियों शिवम और शुभम को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 3 दिसंबर को दोनों जमानत पर बाहर आने के बाद लड़की को जला दिया था। पुलिस ने शिवम, उसके पिता रामकिशोर, शुभम, हरिशंकर और उमेश वाजपेयी को गिरफ्तार किया है।